Not Perfect Man 2020 Movie Explained

https://www.youtube.com/watch?v=cVTeKgdLMv4 सिनेमा शार्ट रिकैप सवागत करता है आपका एक और कहानी के साथ। आज की कहानी एक ऐसी लड़की की है जिसको रोबोट से ही प्यार हो जाता है और वो उसी से सादी करना चाहती है। अब क्या वो शादी कर पायेगी या फिर नहीं। ये हम कहानी में जानेगे। तोह बिना कोई टाइम बर्बाद किया कहानी सुरु करते है। कहानी की शुरू में हम एक लड़की को देखते हैं जिसका नाम लूसी था। वो एक छोटे से फ्लैट में अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहा करती थी , एक दिन वो रोबोटिक कंपनी में जॉब इंटरव्यू के लिए गई , कंपनी का बॉस लूसी से काफी ज्यादा खुश होता है क्योंकि वो बहुत ही इंटेलीजेंट थी। बॉस ने तो उसको फौरन जॉब पर रख लिया था। उसने लूसी को उसका अगला कम भी बता दिया था, जिसमें वो आने वाले नए रोबोट को ठीक करेगी और उन्हें बचेगी। रास्ते में वो काफी ज्यादा खुश थी क्यों की उसे जॉब जो मिल गई थी। अब वो घर आ गई थी घर आकर देखती है की उसका दोस्त किचन में अक्सर साइज कर रहा था और अजीब अजीब ही हरकतें भी कर रहा था पर वो उसको कुछ भी नहीं कहती। तभी उसको बाथरूम से आवाज़ आती है, बाथरूम से एक लड़की निकल कर आती है। लूसी को उस लड़की को देखकर बहुत ज्यादा दुख हो रहा था क्योंकि वो अपने बॉयफ्रेंड को प्यार करती थी उससे शादी करना चाहती थी। लेकिन वह तो उसको धोखा दे रहा था। लूसी ये सब कुछ देखकर बिल्कुल खामोश हो गई थी , वो कुछ भी नहीं बोलती। अब उस लड़की के जाने के बाद उसका फ्रेंड उसको खामोश देखकर खुद परेशान हो गया था। वो कहता है मुझे मारो मुझे कुछ कहो, पर ऐसे तो नहीं करो मेरे साथ .वो अपना सर फ्रिज पर भी मारता है , खुद पर इतना शर्मिंदा हो रहा था की अपना डम्बल खिड़की से बाहर फेंक देता है जो किसी के गाड़ी पर जाकर लगता है।

अब उन दोनों को गाड़ी का नुकसान भरने के लिए नीचे बुलाया जाता है। जब गाड़ी वाला पैसे मांगता है तो यहां पर लूसी का फ्रेंड कहता है की यह घर तो इसका है, इससे पैसे लो। मैं तो यहां पर सिर्फ इसके घर पर आया था। यह कह कर वो वहां से चला जाता है। लूसी अपने फ्रेंड के यह बातें सुनकर बहुत ज्यादा दुखी हो गई थी। अब खैर अगले दिन उसकी जॉब का पहला दिन था , उसे कंपनी में काम करने वाला एक लड़का मिलता है, जिसका नाम वेट था , वो उसको सारा कम समझता है। उसका पहला कम ये था की इंसानों जैसे रोबोट को बॉक्स से निकलना और फिर उनका कनेक्शन टैबलेट के साथ जोड़ना और रोबोट का उनसे मॉडल नंबर पूछना और जब सब कम हो जाए तो उनके एक कान के पीछे लिखे हुए कोड को स्कैन कर के 21 नंबर कमरे में चेकिंग के लिए भेजना। ये रोबोट इंसानों में बिच रहे तोह पहचाना बहुत मुश्किल था की इंसान है की रोबोट। हर रोबोट की अलग पर्सनैलिटी थी। उनकी अपनी अलग खूबियां भी थी , उनके कस्टमर अपने पसंद से अपने रोबोट को ले जा सकते थे ।अब लूसी सबसे पहला बॉक्स खोलती है , जिसमें एक्सरसाइज करने वाला रोबोट था और उसकी गार्डन को टैबलेट की मदद से जोड़ती है, तो उसकी गार्डन जो लोहे और तारों की थी , वो होती ठीक हो जाती है। और वह इंसानों की तरह दिखने लगती है। लूसी तो उसको देख कर जैसे अपने सारा कम भूल गई थी। अब वो स्मार्ट रोबोट उसको आगे का कम बताता है, जिसके बाद वो उसको चेकिंग के लिए भेज देती है। वह जब दूसरा बॉक्स खोलती है तो उसमें तो एक प्यारी सी मॉडल थी , और फिर इसी तरह तीसरा। उसको आहिस्ता-आहिस्ता उसका कम समझ आ रहा था। फिर एक कम करने वाली नौकरानी निकलती है , और ऐसे बहुत सारे रोबोट को ठीक करती है। लेकिन वहां पर एक रोबोट ऐसा था जिसने अपना मॉडल नंबर बताने से ही माना कर दिया था., वो कहता है की मैंने बहुत बुरा सपना देखा है और मैं अभी तक डर रहा हूं। इस रोबोट का नाम डी फ्रेंड था। लूसी अब अपने कंपनी में कम करने वाले लड़के वेट को बुलाती है और उसको सारी प्रॉब्लम बता दी है। चेक करने पर पता चलता है की इस रोबोट के अंदर तो बहुत सारी kharabiya हैं, यह सुनकर वह फ्रेंड रोबोट रोने लगता है। लूसी से कहता है अब यह लोग मुझे तोड़ देंगे और वापस भेज देंगे , पर रोते हुए वो उसकी तरफ देखकर उसकी खूबसूरती की तारीफ भी कर रहा था। क्योंकि वो तो फ्रेंड रोबोट था , दोस्ती करने लिए उसको बनाया ही था। अब वहां पर बॉस आता है , जब वह रोबोट में खराबी देखता है तो कहता है इसको वापस जापान भेज दो। पर लूसी ये सुनकर , अपने बॉस से कहती है बॉस इसको वापस क्यों भेजना, हम इसको डिस्काउंट पर बेचेंगे। बॉस को भी लूसी का आइडिया अच्छा लगता है वो लूसी पर इसकी जिम्मेदारी डालता है की वो फ्रंट रोबोट को कस्टमर के लिए तैयार करेगी , जिसके बाद सब रोबोट्स को लोगों को दिखाने के लिए रखा गया था , ताकि लोग खुद उनको देखें उनको पसंद करें और अपना मैन बना सके उन्हें खरीदने के लिए। लूसी थोड़ा सा घबराई हुई थी क्योंकि सभी रोबोट को दिखाने का कम उसका था , वह फ्रेंड रोबोट से बात करती है, उसको अपने बारे में बताती है। वो कहती है की मेरे फ्रेंड ने मुझे छोड़ दिया। जिसको मैं बहुत पसंद करती थी और शादी भी करना चाहती थी। जिस वजह से मैं थोड़ी सी परेशान हूं। फ्रेंड रोबोट सब बातें सुनकर कहता है , कोई पागल ही होगा जो तुम्हें छोड़ेगा, वो अभी भी उसकी खूबसूरती की तारीफ कर रहा था। तभी एक अमीर औरत उसे रोबोट को देखने आती है, पहले तो वो उसको खरीदने को तैयार ही नहीं थी, पर जब फ्रेंड रोबोट उसकी खूबसूरती की तारीफ करता है तोह वो अपनी तारीफ सुनकर जमीन पर ही नहीं थी, वह लूसी से कहती है जल्दी से इसको पैक करवाओ और मेरे घर भिजवा दो। हाल की रोबोट उसके झूटी तारीफ कर रहा था। रात को लूसी अकेली बैठी थी ,रोबोट उसके पास आता है और कहता है मैं तुमसे दूर नहीं जाना चाहता।

अब रोबोट की कंपनी रोबोट्स से शो भी करवाती है जिससे उनके सारे रोबोट पर जाते हैं , बॉस भी काफी ज्यादा खुश था। वो इसी खुशी में बहुत ज्यादा ड्रिंक कर लेता है। रात को वेट, लूसी और बॉस को घर छोड़त है, रास्ते में वो ऊंचे ऊंचे गाने गा रहा था, जिसका साफ मतलब था वो भी लूसी को पसंद करने लगा था। अगले दिन जब लूसी काम पे आती है तो देखती है फ्रेंड रोबोट अपनी मालकिन के घर जा चुका था , यह सोचकर के ये उसकी पहली सेल थी उसको तोह खुश होना चाहिए था, पर वो उदास थी। तभी फोन पर उसके पास एक वीडियो आती है, जो उसे फ्रेंड रोबोट में भेजी थी। वो उसकी तारीफ में एक शायरी भी पड़ता है। यह सुनकर लूसी को बहुत अच्छा लग रहा था। उसको भी कहीं ना कहीं उस फ्रेंड रोबोट से प्यार होने लगा था। वो चेकिंग के बहाने बार-बार उसे औरत को फोन करती जिसने फ्रेंड रोबोट को ख़रीदा था। वह उसी बहाने फ्रेंड रोबोट से बातें किया करती थी। वो रोबोट लूसी को बताता है, की मेरी मालकिन बहुत अजीब है। मुझे अजीबो गरीब कपड़े पहनकर अपना दिल बदलता है। पर मैं तुम्हें बहुत याद करता हूं।

अगले दिन वह रोबोट को खरीदने वाली औरत, कंपनी में वापस आकर हंगामा कर देती है। और कहती है रोबोट खराब है, मुझे मेरे पैसे वापस चाहिए। उधर फ्रेंड रोबोट भी अपनी मालकिन के साथ रहने के लिए तैयार नहीं था। वह कहता है की यह मुझे जानवरो वाले कपड़े पहनती है और गुलाम जैसा सलूप करती है। मैं इसके साथ नहीं रहूंगा। बॉस उसे औरत को यकीन दिलाता है की कंपनी आपके सारे पैसे वापस कर देगी। जिसके बाद वो वहां से चली जाती है। अब बॉस को भी काफी गुस्सा आ गया था, वो जाकर फ्रेंड रोबोट को मरने लगता है की उसकी वजह से उसकी कंपनी का इतना बड़ा नुकसान हो गया। लूसी उसको माना करती है , वो कहती है आप टेंशन ना लें , इस रोबोट को मैं खरीद लूंगी , इससे कंपनी को भी कोई नुकसान नहीं होगा। वो अपनी एक दोस्त अपनी माँ से पैसे लेती है और बैंक से थोड़ा सा लोन लेकर रोबोट खरीद लेती है। वो अब उसको अपने घर पर ले आई थी रात को वो काफी बातें करते हैं। फ्रेंड रोबोट सुबह को उसके लिए नाश्ता बनाता है और उसको ऑफिस भेजता है और सारा दिन वह दोनों फोन पर भी बातें करते हैं। धीरे धीरे उन दोनों को प्यार हो रहा था।

एक दिन लूना का एक्स बॉयफ्रेंड uske घर पर आता है जा लूसी घर पे नहीं थी , वह फ्रेंड रोबोट से पूछता है की तुम कौन हो , क्या कर रहे हो। यहां पर वो ये समझ रहा था की शायद यह कोई चोर है वह उसको मुक्का मार देता है, उसे बदले में वह रोबोट भी उसे पर हमला करता है, लूसी का एक बॉयफ्रंट रोबोट को खुला चैलेंज करता है की तुम मेरे साथ कहीं बाहर चलो लड़ने के लिए। वो रोबोट को बहार ले आया था और अपने चाहने वालों को नेट पर लाइव दिखाता है , लूसी ये जब लाइव वीडियो देखती है तो उसको बहुत गुस्सा आता है। वो उसी जगह पर जाकर फ्रेंड रोबोट के बटन को बंद कर के घर ले आती है। वो काफी ज्यादा नाराज हो गई थी क्योंकि उसने उसे घर से निकलने से माना किया था। फ्रेंड रोबोट पूछता है क्या तुम अपने पुराने दोस्त को अभी भी पसंद करती हो , तुम्हारा एक्स ब्रोफेंङ मेरे से जल रहा था , ये सब सुनके लूसी को अच्छा लगने लगा था। एक रात लूसी की दोस्त उसको अपनी पार्टी में बुलाती है , यह वही दोस्त थी जिससे लूसी ने पैसे लिए थे।

उसकी दोस्त को पार्टी में ऐसा लग रहा था की उसका फ्रेंड उसको शादी के लिए पूछेगा , पर वह ऐसा नहीं करता। जिस वजह से उसको काफी ज्यादा गुस्सा आता है और वह बैठकर रोने लगती है। लूसी अपने फ्रेंड रोबोट को उसके पासबैठने को कहती है और खुद उसके फ्रेंड से बात करने चली जाती है। उस पार्टी में लूसी का एक बॉयफ्रेंड भी था , वह वहां पर लाइव वीडियो में सबको पार्टी दिखा रहा था और जब लूसी अपनी दोस्त के बॉयफ्रेंड से बात करती है तो वो उनकी बातों को भी लाइव दिखा देता है। जिसमें वो उसको बताता है की मुझे लड़के अच्छे लगते हैं लड़कियां नहीं। लूसी जब बात कर कर वापस आती है तो वो अपनी दोस्त को देखती है जो उसके रोबोट के साथ गलत कम कर रही थी। लूसी का तो जैसे सर घूम गया था , उसको इतना ज्यादा गुस्सा आता है वो एक बोतल उठाकर अपनी दोस्त को मरने वाली थी पर वो नीचे छुप जाती है और वह बोतल उसके बेचारे रोबोट को लग जाती है। जिससे उसका तो मुंह ही खुल गया था। वो परेशान हो गई थी वह अपने घर पर वीट को बुलाती है जो उसके साथ कंपनी में कम करता था , उसका चेहरा ठीक करने के लिए पर।

अब उसने उसका चेहरा ठीक तो कर दिया था लेकिन एक नए चेहरे के साथ। रोबोट को एक नया चेहरा मिल गया था। वो बिल्कुल अलग इंसान की तरह नजर आ रहा था। अगले दिन लूसी जब ऑफिस जाती है तो उसके बॉस ने उसको पिछली रात पार्टी की वीडियो दिखता है और जॉब से निकल देता है क्योंकि उसे वजह से उनकी कंपनी की काफी ज्यादा बदनामी हो चुकी थी। जिसका सारा इल्जाम वो लूसी पर दल देता है।लूसी यहां पर अपने रोबोट के लिए पुराना चेहरा मांगती है पर उसके बॉस ने माना कर दिया था। पर वो किसी ना किसी तरह पुराना चेहरा तो लेना चाहती थी । वो रात को वेट को बुलाकर कंपनी के गोदाम में चली जाती है , अपने रोबोट का चेहरा ढूंढने के लिए। पर वहां पर बॉस भी सो रहा था ,जिसके बाद वो विट को भी जॉब से निकल देता है। पर रोबोट के लिए नया चेहरा ले जाने देता है। लूसी को वेट के लिए काफी बुरा लग रहा था , पर वह उसको कहता है की मेरी टेंशन मत लो , मुझे जॉब मिल जाएगी। अब ये तोह बात साफ़ थी की वो भी लूसी से प्यार करता था, पर उसने अभी तक लूसी को ये सब नहीं बताया था । लूसी को उसके रोबोट का पुराना चेहरा मिल गया। वो अपने रोबोट के साथ मिलके एक यूट्यूब चैनल बनती है। सभी लोग उनको इंसान और रोबोट की जोड़ी मानने लगे थे।

इस वजह से वह काफी ज्यादा मशहूर हो गए थे , एक दिन लूसी का रोबोट उसको शादी के लिए कहता है, उसने हान कर दी थी और खुशी से सोफे पर कूदने लगती है। शादी वाले दिन लूसी की एक खूबसूरत दोस्त जब उसकी शादी करवा रही थी, पर जब वह रोबोट से सवाल करती है की क्या तुम्हें लूसी पसंद है , तुम इसको अपनी बीवी मानते हो , तो वह फ्रेंड रोबोट उल्टा उसी लड़की के साथ फ्लर्ट करने लगता है। और तो और वो उसे लड़की से उसका नंबर तक मांग लेता है। लूसी की अपने ही शादी में इतनी बुरी बेज्जती हो गई थी। वह अपनी शादी छोड़ कर चली जाती है। रोबोट भी उसका पीछा करता है , और कहता है की शायद मेरा कोई प्रोग्राम खराब हो गया है , मेरी बात तो सुनो। घर जाकर लूसी उससे सवाल करती है की तुमने ऐसा क्यों किया , पर अब वह भी उसे पर चिल्ला रहा था कहता है , की इतनी बड़ी तो कोई बात नहीं है। यहां पर वेट बताता है की कसूर किसी का नहीं , यह रोबोट के अंदर प्रोग्राम ही ऐसा है, जिससे यह नई नई लोगो को पसंद करने लगता हैं और उन लोगों की आदतें अपनाते हैं। उनको कॉपी करते हैं जिससे इन्होंने पहली बार बात की हो। फ्रेंड रोबोट को भी यह बात समझ आ गई थी की लूसी उसके साथ खुश नहीं रह सकती।

वो कहता है मुझे बंद करो और वापस भेज दो , लूसी ऐसा करना तो नहीं चाहती थी , पर वो करती भी तो क्या करती , वो बार-बार अपना दिल नहीं दुख सकती थी। मूवी के लास्ट में हमें 6 महीना बाद का सीन दिखाया जाता है। लूसी जब सोकर उठाती है तो, उसके किचन में वेट खाना बना रहा था। मतलब इन दोनों ने शादी कर ली थी। खाना खाने के बाद लूसी के पास एक मैसेज आता है , यह फ्रेंड रोबोट का मैसेज था। उसने उसके लिए एक वीडियो भेजी थी जिसमें वह उसका शुक्रिया अदा करता है की लूसी ने उसको इतनी खूबसूरत यादें दी। और लास्ट में उसके लिए डांस करता है। इसी सीन के साथ ये कहानी ख़तम हो जाती है।

Comments

Popular posts from this blog

Some Like it rare

Anarchy Parlor (2014)