Pranita Subhas on Udaypur Case
राजस्थान के उदयपुर में बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में कथित तौर पर पोस्ट करने वाले कन्हैयालाल नाम के एक शख्स की मंगलवार को हत्या कर दी गई।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों के साथ-साथ सितारों ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपना गुस्सा व्यक्त किया।
ऋचा चड्ढा, विवेक रंजन अग्निहोत्री और स्वरा भास्कर जैसे सितारों के बाद अब साउथ स्टार और फिल्म 'हंगामा 2' में नजर आ चुकीं अभिनेत्री प्रणिता सुभाष ने भी सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी और साथ ही अपने कैप्शन में सवाल भी पूछा।
प्रणिता सुभाष ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की । इस तस्वीर में प्रणिता सुभाष के हाथ में एक तख्ती है, जिसमें 'हिंदू lives मैटर' लिखा हुआ है। इस पोस्ट में प्रणिता सुभाष के चेहरे पर गुस्सा साफ तौर पर देखा जा सकता है। हिंदू lives मैटर के इस पोस्ट के साथ प्रणिता सुभाष ने कैप्शन में लिखा, 'क्या कोई सुन रहा है?' इसी के साथ उन्होंने उदयपुर हॉरर लिखकर हैशटैग भी किया।
https://www.jagran.com/entertainment/bollywood-udaipur-murdar-case-hungama-2-actress-pranitha-subhash-express-her-anger-in-this-matter-share-photo-and-ask-anyone-is-listening-22850116.html
Comments
Post a Comment