China Uyghurs Muslim
चीन में उइगर मुस्लिमों पर कैसे जुल्म किए जाते हैं इससे अब पर्दा उठ गया है। शिनजियांग उइगर बहुसंख्यक क्षेत्र (XUAR) के नजरबंदी शिविरों से मिले लीक दस्तावेज इस बात का खुलासा करता है कि चीनी सरकार किस प्रकार से उइगरों के खिलाफ नरसंहार की योजना बनाती है। यह दस्तावेज शिनजियांग पुलिस की फाइलें बताई जा रही है।
रेडियो फ्री एशिया (आरएफए) के अनुसार इन फाइलों में 20,000 से अधिक हिरासत में लिए गए उइगरों के बारे में जानकारी है। दस्तावेजों में XUAR के चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व सचिव चेन क्वांगुओ का मई 2017 का भाषण है। इस भाषण में उन्होंने कहा कि शिनजियांग में चीनी सरकार की कार्रवाई अपराधियों पर नकेल कसने का कार्य नहीं थी, बल्कि उइगर आबादी को खत्म करने की योजना थी। उन्होंने उइगरों को "दुश्मन वर्ग" भी कहा।
https://www.jagran.com/world/china-china-plan-of-uyghur-repression-come-out-through-leaked-documents-22849568.html
Comments
Post a Comment